प्रियंका के पुराने वाले घर में शिफ्ट हुईं जैकलीन


जैकलीन फर्नांडीज प्रियंका चोपड़ा के पुराने वाले घर में शिफ्ट हो गईं हैं। जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपए है। यह घर मुंबई के जुहू इलाके में है। जैकलीन पिछले कई सालों से मुंबई के बांद्रा इलाके में किराए के घर में रह रही थीं। यह वही घर है जहां प्रियंका 2018 में निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। यह कर्मयोग नाम की बिल्डिंग में है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में जैकलीन इस घर में शिफ्ट हुई हैं। घर में बड़ा लिविंग एरिया और आउटडोर बालकनी है। जैकलीन इसके पहले बांद्रा में रहती थीं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ यारी रोड वाले अपार्टमेंट में रहने चले गए हैं। इसलिए यह घर अब जैकलीन को मिल गया है। प्रियंका के करीबी के मुताबिक अब यह घर पीसी का नहीं रहा। उन्होंने यह घर बेच दिया था और अब जैकलीन ने इसे किराए पर लिया है। बात अगर जैकलीन फर्नांडीज के फिल्म प्रोजेक्ट्स की करें तो वे इस साल काफी ब?िजी हैं। जैकलीन हाल ही में सैफ अली खान के साथ भूत पुलिस की शूटिंग करके फ्री हुई हैं और अब वे जल्?द ही रोहित शेट्टी की फिल्?म सर्कस की शूटिंग भी शुरू करने वाली हैं। पिछली बार वह मिस सीरियल किलर फिल्म में नजर आई थीं। शिरीष कुंदर के निर्देशन में बनी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी

Source : Agency

4 + 14 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]